Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 15 ब्रह्मोस दागीं:पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया

Date:

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट से जुड़े एक सूत्र ने कही है। इसका मकसद पाकिस्तान की एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग और अन्य ऑपरेशंस की क्षमता खत्म करना था।

9 और 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने अन्य फोर्सेस की मदद से पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया और चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

इधर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ड्रोन की मदद से ढूंढकर मार गिराया। वे एक मकान में छिपे थे।

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल डैम का एक गेट आज खोला गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला लिया है। जिसके बाद चिनाब नदी पर बने डैम के गेट बंद कर दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related