Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:बारिश के कारण दूसरे दिन के खेल में देरी

Date:

 

कानपुर—भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल 3 घंटे देरी से शुरू हो पाएगा। दरअसल, कानपुर में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। टीमें स्टेडियम से वापस होटल लौट चुकी हैं। आगे के मैच का फैसला दोपहर 12 बजे होगा।शुक्रवार, 27 सितंबर को मुकाबले के पहले दिन भी बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया था। सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। आमतौर पर एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं

मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।2 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने LBW किया। उन्होंने शांतो और मोमिनुल की फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। इससे पहले, आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24 रन) और जाकिर हसन (शून्य) को आउट किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related