Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

माता चिंतपूर्णी से माथा टेक कर घर लौट रहे पति-पत्नी के साथ वारदात

Date:

माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को तीन लुटेरों ने घेरकर लूट लिया।

दसूहा : माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को तीन लुटेरों ने घेरकर लूट लिया। इस संबंध में विलियम पुत्र विनोद कुमार निवासी पासी बेट थाना दसूहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी आरती के साथ माथा टेककर मोटरसाइकिल पर अपने गांव पासी बेट जा रहा था, जब वह पासी बेट के पास पहुंचा को अचानक से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर 3 नकाबपोश युवक आए और उन्हें घेर लिया।

 

इसी बीच हथियारों के बल उन्होंने उसकी पत्नी के कानों से टॉप्स व नकदी छीन ली। उसके पर्स से 4 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। इस लूट की घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related