Monday, June 1, 2026
Monday, June 1, 2026

पंजाब में वारदात! केमिस्ट की दुकान पर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Date:

 

तरनतारन : स्थानीय शहर के सरहाली रोड पर देर शाम एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर तीन अज्ञात लोगों ने 10 लाख रुपए की फिरौती न देने पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके और परिवार में दहशत का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूरजभान के बेटे बीरू राम ने बताया कि वह सरहाली रोड नजदीक पास सेवा देवी कॉलेज रहता है और उसके पिता घर के बाहर बर्तन बनाने का काम करते हैं। जबकि वह सूरज मेडिकल स्टोर का मालिक है। बीरू राम ने बताया कि करीब दो दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया, जिसमें प्रभ दासूवाल नाम के गैंगस्टर ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

बीरू राम ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जब वह अपने मेडिकल स्टोर पर काम कर रहा था, तो तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दुकान पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान तीन गोलियां शटर और आस-पास के एरिया में लगीं, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। बीरू राम और उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related