Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पटियाला में ‘द रनवास पैलेस’ का उद्घाटन स्थगित:सिख महल में बना दुनिया का एकमात्र होटल

Date:

 

पटियाला–पंजाब के शाही शहर पटियाला के ऐतिहासिक किला मुबारक में स्थित होटल रनवास द पैलेस का उद्घाटन आज रद्द कर दिया गया है। सीएम मान इसका उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन सीएम कार्यालय ने जानकारी दी कि इसका उद्घाटन आज नहीं होगा।

अब उद्घाटन कल यानी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे होगा। सरकार का दावा है कि यह सिख महल में बना दुनिया का एकमात्र होटल है। अब राजस्थान की तर्ज पर यहां भी होटल डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि पटियाला की रानियां इसी महल में रहा करती थीं।

सरकार कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। दो साल पहले 2022 में इस प्रोजेक्ट ने गति पकड़ी। किला मुबारक में स्थित रनवास का इलाका, गिलौखाना और लस्सी खाना को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। पुरातत्व विभाग खुद इस इमारत की मरम्मत का काम दिल्ली की एक संस्था से करवा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related