Tuesday, November 3, 2026
Tuesday, November 3, 2026

बाढ़ की संभावना को देखते हुए पंजाब के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान

Date:

पंजाब /अमृतसर : बाढ़ की संभावना को देखते हुए पंजाब के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दरिया ब्यास और अजनाला के सीमावर्ती इलाके में बहने वाले रावी दरिया में लगातार आ रहे पानी को देखते हुए अमृतसर जिला प्रशासन की तरफ से 27 अगस्त के दिन भी सभी कॉलेज और स्कूलों को बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है।

अमृतसर के साथ-साथ गुरदासपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने भी बुधवार, 27 अगस्त को जिले के सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 27.08.2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यदि इस दिन किसी स्कूल/कॉलेज/शैक्षणिक संस्थान में बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा कोई पेपर/प्रैक्टिकल निर्धारित किया गया है, तो ये आदेश उस पर लागू नहीं होंगे।

अमृतसर जिले की बात करें तो अभी तक ब्यास दरिया या रावी दरिया ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन की तरफ से संवेदनशील गांवों में मुनादी भी करवानी शुरू कर दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन की टीम जिसमें डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और एडीसी रोहित गुप्ता सहित समूह प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारियों और अलग-अलग विभागों की टीम पिछले दो दिन से रात दिन हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं और 24 घंटे काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...