Thursday, August 13, 2026
Thursday, August 13, 2026

लुधियाना में मांझे से युवक की गर्दन की नस कटी

Date:

पंजाब के लुधियाना में प्लास्टिक के मांझे बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। इन मांझों के इस्तेमाल को रोकने के लिए जिला पुलिस की कोई खास योजना लोगों में दिखाई नहीं दे रही है। ताजा मामला बस्ती जोधेवाल इलाके से सामने आया है।

प्लास्टिक के मांझे में फंसकर इस बाइक सवार की गर्दन की नस कट गई। खून से लथपथ घायल आशीष (21) को ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आशीष को दो अस्पतालों से रिजेक्शन मिल चुका था जिसके बाद अब उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आशीष एसी रिपेयर का काम करता है। उसके दो भाई-बहन हैं। आशीष अपने दोस्त को काराबारा चौक से बस्ती जोधेवाल चौक छोड़ने गया था। जब वह उसे छोड़कर वापस आ रहा था तो अचानक प्लास्टिक का मांझा उसके गले में फंस गया। जिससे उसका गला कट गया और वह बाइक से गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो अस्पतालों से उसे सीएमसी रेफर कर दिया गया।

यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने उसे 4 बोतल खून चढ़ाया है। डॉक्टरों का कहना है कि 48 घंटे बाद उसकी हालत साफ हो पाएगी। गर्दन की नस कटने के कारण आशीष को सांस लेने आदि में काफी दिक्कत हो रही है। परिवार की मांग है कि पुलिस और सरकार प्लास्टिक के मांझे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related