जालंधर -पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर हुए विवाद को लेकर हिंदू संगठनों ने शनिवार को श्रीराम (कंपनी बाग) चौक पर धरना दिया। उन्होंने सड़क पर टेंट गाड़कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करे।
माहौल को देखते हुए DCP नरेश डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के लिए 2 दिन का समय मांगा। इस पर हिंदू संगठन सहमत हो गए और धरना खत्म कर दिया।
उधर, बूटा मंडी के पास मुस्लिम नेता इकट्ठा हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयूब खान ने कहा कि BJP वालों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस अरेस्ट करने आए, हम यहीं बैठे हैं। हम सीबीआई इन्क्वायरी की मांग करेंगे।
वहीं एडवोकेट नमीन खान ने कहा कि बिहार के इलेक्शन को लेकर ये माहौल बना रहे। पुलिस ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो हम भी एक्शन लेंगे।
इस बीच विवाद में भजन सिंगर कन्हैया मित्तल की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- कह कह थक गए अब समझे जालंधर वाले। देर आए दुरुस्त आए। आई लव राम।
पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आयूब खान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं और उनकी पत्नी बस्ती से पार्षद है। एक साल पहले तक वह भाजपा में थे।
।


