Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

विदेश से लौटे पति की ह’त्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौ’त के घाट

Date:

 

 

बटाला  : बटाला के पास गांव ममन के रहने वाले कुलदीप विदेश से लौटा था। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने विदेश से लौटे पति की हत्या करवा दी। बटाला पुलिस ने इस हत्या का मामला 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। बातचीत के दौरान DSP राजेश कक्कड़ ने बताया कि इस लड़की के प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों ने कुलदीप की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, जब किला लाल सिंह की पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने जांच की तो पता चला कि यह महिला किसी के साथ रिलेशनशिप में थी।

 

उन्होंने अवैध संबंध के चलते यह हत्या की। बटाला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुलदीप की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दूसरी ओर, मृतक की पत्नी ने भी माना कि उससे गलती हुई और अवैध संबंध के कारण उसने यह हत्या करवाई। दूसरी ओर, हत्या करने वाले व्यक्ति ने भी माना है कि उसका इस महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण यह हत्या की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related