Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

जालंधर में और भी मजबूत हुई ‘आप’, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य और शिव सेना नेता के साथ सैकड़ों ‘आप’ में हुए शामिल

Date:

 

जालंधर वेस्ट में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय बड़ा बल मिला, जब एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज ने भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ ‘आप’ दामन थाम लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का स्वागत किया और सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। साथ ही सीएम मान ने दावा किया कि जालंधर की जनता आप उम्मीदवार महिंदर भगत को भारी बहुमत से जिताएगी और धोखेबाजों को करारा जवाब देगी, क्योंकि हमारा उम्मीदवार बहुत पढ़ा-लिखा, सक्षम और ईमानदार है। उनकी दो पीढ़ियों ने जालंधर के लोगों की सेवा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related