Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

भीषण सड़क हादसा: तिलक चढ़ाकर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; मचा कोहराम

Date:

 

Rohtas Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अशोक सिंह की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए कुछ लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव गांव गए हुए थे। तिलक समारोह के बाद कुछ लोग आज तड़के अपने गांव मठिया थे। जैसे ही बस से उतरकर लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लड़की के पिता अशोक सिंह, पिंटू सिंह रजनीश सिंह,राम व्रत सिंह के रूप में की गयी है। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...