Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

हरियाणा के सभी स्कूलों में इस तारीख से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Date:

चंडीगढ़, 18  मई- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद ,सभी स्कूल पूर्व के वर्षों की भांति 1 जुलाई 2024 से खोले जाएंगे। निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related