Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

कनाडा में खालिस्तानियों ने हिंदू युवक को पीटा:गालियां दीं, कहा- जाकर मूत्र पीयो

Date:

कनाडा में जालंधर की रहने वाली यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की 3 मार्च को हुई हत्या के बाद लगातार खालिस्तान समर्थकों द्वारा अटैक करने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कनाडा के ब्रैम्पटन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खालिस्तानी युवक एक हिंदू को पीट रहे हैं।

हिंदू को धक्का देकर खालिस्तानी युवक गिरा देते हैं और उसे गालियां देते हैं। पीड़ित की पहचान यशदीप शिंदे के रूप में हुई है। जबकि, युवक को पीटने वाला जोधवीर धालीवाल है। जोधवीर धालीवाल युवक को ब्राह्मण कहकर गाली देता है।

उसे कहता है कि यहां से भाग जा। वहां जाकर मूत्र पी। इसके बाद युवक को धक्का मारकर रोड पर गिराया जाता है। फिर आरोपी कहता है कि आया अब तुझे मजा? पता चल गया न कि मूत्र पीकर सेहत नहीं बनती। तुम मूत्र पीने के ही काबिल हो।

यह मामला कोरोना काल के दौरान का है। घटना उस समय घटी जब कनाडा में रह रहे हिंदू वैक्सीन के संबंध में PM नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए कार रैली निकाल रहे थे। इस रैली का खालिस्तानियों ने विरोध किया और झंडे लेकर रोड पर आ गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...