Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

Himachal: CM सुक्खू का बिहार में बड़ा ऐलान, बाेले-इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो बिहार में बहाल होगी OPS

Date:

 

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहार चुनाव में पुरानी पैंशन योजना (ओपीएस) का दांव चलते हुए इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर हिमाचल की तर्ज पर यह योजना बहाल करने का वायदा किया है। ​मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह वायदा केवल चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी की उस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए है, जिसका उद्देश्य लोगों की जीवनशैली को बदलना है।

 

चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे सुक्खू ने वीरवार को राजधानी पटना में एक प्रैस कॉन्फ्रैंस करते हुए राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार के 20 वर्षों के शासनकाल में विकास न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में 64 प्रतिशत लोग प्रतिदिन केवल 66 रुपए पर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने दुख जताया कि बिहार, जिसके पास एक बड़ा पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता थी, उसे एनडीए सरकार ने दयनीय स्थिति में छोड़ दिया है। सुक्खू ने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय जहां लगभग 87,000 रुपए है, वहीं हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2.57 लाख है। उन्होंने बिहार में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related