Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

जबलपुर में ऑटो पर पलटा हाईवा, 7 की मौत 5 घायल

Date:

जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर चरगंवा में मजदूरों से भरे ऑटो पर हाईवा पलट गया। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है। घायलों को सिहोरा के अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में 3 को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना से नाराज लोगों ने सिहोरा – कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर जाम लगा दिया है। मंझगवां थाना प्रभारी समेत सिहोरा, खितौला पुलिस थाने का फोर्स मौके पर है। सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...