Friday, September 18, 2026
Friday, September 18, 2026

लुधियाना में 6 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई में जनता नगर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर के पास से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ टीटू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, और आरोपी से हेरोइन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ANTF के डीएसपी अजय कुमार के अनुसार, तस्कर गुरप्रीत सिंह का भाई संदीप सिंह नशे की तस्करी के मामले में पहले से लुधियाना जेल में बंद है। संदीप को 2022 में NCB ने 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि संदीप सिंह ने अपने घर में हेरोइन छिपा रखी थी। जिसे जेल में बंद संदीप के इशारे पर गुरप्रीत धीरे-धीरे निकालकर सप्लाई कर रहा था।

 

मुखबिर की सूचना पर ANTF ने गुरप्रीत को नशीले पदार्थ की सप्लाई करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related