Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

फाजिल्का में स्कूली छात्र से हेरोइन बरामद

Date:

फाजिल्का–पंजाब के फाजिल्का में सिटी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छात्र को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बाधा टी पॉइंट से पकड़े गए आरोपी से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस छात्र को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
सिटी थाना प्रभारी लेखराज ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुखबिर ने बताया था कि एक युवक बाधा टी पॉइंट के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नूरशाह निवासी विक्रम सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो एक छात्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि ड्रग्स की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।
थाना प्रभारी ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related