Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत:2 गंभीर,

Date:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। 5 यात्रियों की मौत हो गई, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ है। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया कि 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे।

हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून से खरसाली के लिए उड़ान भरी थी। खरसाली से इन्हें गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

चारधाम रूट पर आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related