Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

मुंबई में चार दिन से तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद:हिमाचल में कुल्लू में बादल फटा, दुकानें-सड़क बही; MP में अब तक 85% बारिश हुई

Date:

महाराष्ट्र में मंगलवार को तेज बारिश का चौथा दिन है। पूरे राज्य में कई जिले तेज बारिश से परेशान हैं। मुंबई में आज भी BMC ने स्कूल-कॉलेज की छुट्टी रखी है। यहां फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है।

मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। मुंबई और आसपास के इलाकों में 100 से 170 mm तक बारिश हुई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं।

हरियाणा के हथिनी बैराज के सभी 18 गेट खोले गए। इसके कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के निशान के ऊपर है। दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री से अब तक 800.1mm बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश 650.24mm से 149.86mm ज्यादा है। प्रदेश में औसत बारिश 939.8mm होती है। अब तक कुल बारिश का 85% पानी बरस चुका है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। सैलाब के कारण कुल्लू बाजार की एक सड़क भी बह गई। वहीं, मंडी जिले में भी सोमवार रात तेज बारिश से नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related