Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

सेहत मंत्री आरती राव की कुरुक्षेत्र LNJP में रेड:रिकॉर्ड देख भड़कीं

Date:

कुरुक्षेत्र–हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में अचानक छापा मारा। उनके पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उन्हें महिला वार्ड में टॉयलेट बंद मिला। टॉयलेट पर ताला लगा हुआ था।
मंत्री ने कमांडो को दरवाजा तोड़ने के लिए कहा। कमांडो ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जिसमें दरवाजे का शीशा टूट गया।
इस दौरान वह एक्सरे रूम में पहुंचीं। यहां ऑपरेटर से रात के समय एक्सरे और सीटी स्कैन के बारे में पूछा। मंत्री ने कहा कि अगर रात को इमरजेंसी में लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिलेगी तो वो प्राइवेट में जाएंगे। इस पर ऑपरेटर ने जवाब दिया कि 1 मिनट में सर्विस देते हैं, लेकिन रिकॉर्ड को देखकर मंत्री आरती राव ने नाराजगी दिखाई और वे रूम से निकल गईं।

हालांकि, मीडिया को दिए बयान में आरती राव ने कहा कि- इसे मैं छापा तो नहीं कहूंगी, मैं सिर्फ निरीक्षण करने आईं थी। ये अस्पताल अंडर कंस्ट्रक्शन है। यहां पर जगह की बहुत ज्यादा कमी है।

दरअसल, अस्पताल में हर महीने करीब 400 एक्सरे होते हैं। रात के समय अगर कोई डॉक्टर एक्सरे एडवाइज करता है, तो वह सुबह होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related