Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

हरियाणा के युवक की फ्रांस में हत्या: इकलौता बेटा था

Date:

कुरुक्षेत्र—हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की फ्रांस में हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 35 वर्षीय हरपाल सिंह हैरी खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद से पिहोवा के गांव सतौड़ा में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अभी उन्हें नहीं पता कि हरपाल के साथ क्या हुआ।

हरपाल उर्फ हैरी 15 साल पहले काम की तलाश में फ्रांस गया था। उसके पास पुर्तगाल की नागरिकता भी है। वहां वह होटल में काम करता था। हरपाल के पिता बलबीर सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। उन्हीं के साथ हरपाल की पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शव आने में करीब एक महीना लग सकता है। पहले फ्रांस पुलिस मामले की जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...