Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Date:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस के 165वीं जयंती समारोह में शिरकत की।

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जगदीश चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की।  मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस के योगदान पर बल देते हुए कहा कि उनका जीवन युवा शोधकर्ताओं के लिए एक आदर्श है, जिससे उन्हें प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान क्षेत्र में जगदीश चंद्र बोस के योगदान को मान्यता देते हुए वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का नाम जगदीश चंद्र बोस के नाम पर रखा गया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2017 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इस दौरान कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और विकासात्मक पहलों के बारे में जानकारी भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...