Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

 

गुरुग्राम–गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल भेजकर स्कूलों की बिल्डिंग में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई स्कूलों की तलाशी ली। स्कूल प्रशासन ने भी स्टाफ और बच्चों को वापस घर भेज दिया।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह स्कूल खुलने के समय करीब एक दर्जन स्कूलों को एक साथ धमकी भरा मेल भेजा मिला। पुलिस टीम स्कूलों के आसपास जांच कर रही है। स्कूल स्टाफ और बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।

 

खालिस्तानी संगठन ने स्कूलों को भेजे मेल में सीएम को इंडिकेट करते हुए लिखा है कि…सीएम सैनी एक मौका, हरियाणा असेंबली में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करो वरना जिंदगी खत्म।

DAV स्कूल में तलाशी अभियान

 

गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल में पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट ने सर्च किया। स्कूल कैंपस को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से क्लासरूम भी चेक किया। हांलाकि किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ली जिम्मेदारी

 

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल में लिखा है कि अपने बच्चे बचाओ। इसके साथ ही स्कूलों में 1 बजकर 11 मिनट और ट्रेनों में 3 बजकर 11 मिनट तक धमाका करने का दावा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...