Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

खाड़ी तनाव का असर: दुबई-अबू धाबी रूट पर बड़ा झटका, एयर इंडिया की कई उड़ानें अचानक रद्द

Date:

 

International: मध्य-पूर्व में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच भारत और यूएई के बीच हवाई यातायात पर भी असर दिखने लगा है। भारतीय एयरलाइन Air India और Air India Express ने 15 मार्च 2026 के लिए अपनी कई उड़ानों में कटौती की घोषणा की है। यह फैसला यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देशों के बाद लिया गया है। एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली-दुबई मार्ग पर सिर्फ एक रिटर्न फ्लाइट संचालित की जाएगी, जबकि दुबई के लिए प्रस्तावित पांच में से चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के मामले में भी स्थिति लगभग यही है। कंपनी ने बताया कि दिल्ली-दुबई मार्ग पर केवल एक रिटर्न फ्लाइट चलेगी, जबकि दुबई के लिए तय छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अबू धाबी की सभी उड़ानें रद्द

Abu Dhabi के लिए स्थिति और सख्त है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related