Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अबोहर में गुरुद्वारा साहिब का सामान चोरी

Date:

 

अबोहर—-अबोहर के गुरूद्वारा श्री दमदमा साहिब की ओर से जहां श्री गुरू नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, वहीं अज्ञात चोर प्रभातफेरियों वाली पालकी में लगे स्पीकरों की यूनिटें ही चुरा ले गए। घटना का पता आज सुबह चला। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह विपन ने बताया कि आज अमृत वेले सुबह 4 बजे वे तथा इकबाल सिंह, अमित चराया व कृष्ण कुमार गुरूद्वारा श्री दमदमा साहिब से प्रभातफेरी निकालने के लिए पालकी पर लगे डैक की तारें जोडकर अनाउंसमेंट करने लगे तो आवाज ही नहीं आई। 15-20 मिनट कोशिश करने के बाद उन्होनें चेक किया तो पाया कि पालकी के ऊपर लगे स्पीकरों पर लगी यूनिटें ही गायब थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।

इधर, श्री गुरू नानक सेवक दल सिमरन सोसायटी के प्रधान हरमीत सिंह, महिला सत्संग सभा प्रधान सुरेंद्र कौर, गुरूद्वारार श्री दमदमा सािहब के प्रधान सुखचैन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से गश्त बढाने व घटना को अंजाम देने वाले चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related