Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

जालंधर में दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग:सारा सामान जलकर हुआ नष्ट

Date:

नष्ट

जालंधर–पंजाब के जालंधर में पांज पीर चौक के पास एक दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन दुकान के लिए रखा गया गार्मेंट्स का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से उक्त आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। जल्द टीमें जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगी।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दुकान बंद थी। एक दम से जब धुआं देखा गया तो तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दुकान के मालिक वरुण ने बताया कि वह बाजार में मनिहारी का काम करते हैं। मेरी बेटी दुकान पर सबसे पहले पहुंची थी। उसने देखा कि दुकान के अंदर धुआं हो रहा है।

जब बेटी ने ऊपर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। आग को बुझाने के लिए जब पानी डाला तो भी आग बुझी नहीं और विकराल रूप में लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई थी। घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related