Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

महिलाओं के लिए खुशखबरी! पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अब तक विधवा और बेसहारा महिलाओं को 895 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

 

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने साझा करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में राज्य की 6 लाख 75 हजार 857 पात्र महिलाओं को यह सहायता नियमित रूप से दी जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। सरकार की यह पहल महिलाओं के दैनिक जीवन को आसान बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।

 

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत पंजाब सरकार ने 1170 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, ताकि योग्य लाभार्थियों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से समय पर सहायता मिलती रहे। राज्य सरकार का कहना है कि इस कदम से महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित कर सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related