संविदा महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने छुट्टियों में किया इजाफा, अब हर महीने मिलेगी इतनी CL

 

Haryana: हरियाणा सरकार ने संविदा (ठेका) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब इन महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 आकस्मिक छुट्टियां (CL) दी जाएंगी। पहले पूरे साल में केवल 10 CL मिलती थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर सालाना 22 CL हो जाएगी। यह नई व्यवस्था मेडिकल लीव से अलग होगी। यानी महिला कर्मचारियों को पहले की तरह 10 दिन की मेडिकल लीव अलग से मिलती रहेगी।

यह नियम हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के अंतर्गत नियुक्त सभी संविदा महिला कर्मचारियों पर लागू होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *