Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा ‘AAP’ का दामन

Date:

 

अमृतसर : पंजाब की राजनीति में इस समय बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को अमृतसर में उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके दो पार्षदों ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस्तीफा देने वालों में एक महिला पार्षद भी शामिल हैं। पार्षद शिवाली और डॉ. अवतार सिंह ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। दोनों नेताओं को आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अब अपनी पार्टी की लगातार नाकामियों और अंदरूनी कलह से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा लगातार आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ रहा है और यह कांग्रेस की कमजोरी और आप की मज़बूती का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आप की सरकार और कार्यकर्ता मिलकर अमृतसर के विकास की गति को और अधिक तेज़ करेंगे। वहीं राजनीतिक हलकों का मानना है कि कांग्रेस से नेताओं का इस तरह से धीरे-धीरे अलग होना पार्टी के लिए पंजाब में मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...