Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब के 2 बिजनेसमैन से गोल्डी बराड़ ने मांगी रंगदारी

Date:

विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मोहाली के एक बिजनेसमैन से दो करोड़ की रंगदारी मांगी है, तो दूसरे को अपने कारोबार में हिस्सेदार बनाने की धमकी दी है। दोनों को इसके लिए वॉट्सऐप कॉल आई थी।

साथ ही पुलिस शिकायत न करने की धमकी भी दी गई थी। बिजनेसमैन की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 308 एक के तहत मामला दर्ज किया है।

एक दिन पहले ही पंजाबी सिंगर आर. नेत से भी एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मेडिकल फैक्ट्री है।
18 जून को करीब 3 बजे उसे विदेशी नंबर से उसके फोन पर वॉट्सऐप पर कॉल आई थी।

कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही कहा कि अपने बिजनेसमैन में उनका हिस्सा डाले। अगर उसे किसी चीज या बाउंसरों की जरूरत है तो मुहैया करवा दिए जाएंगे।

मोहित ने यह सुनकर फोन काटा तो 10 से 15 बार उसी फोन से कॉल आई। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा फोन उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि की उसकी कॉल्स को गंभीरता से लेना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related