Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

गोवा अग्निकांड, क्लब मालिकों के पासपोर्ट सस्पेंड

Date:

गोवा पुलिस ने बिर्च नाइट क्लब के मालिक लूथरा बद्रर्स, सौरभ और गौरव लूथरा के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे।

राज्य सरकार ने बुधवार को विदेश मंत्रालय से लूथरा बद्रर्स के पासपोर्ट सस्पेंड करने की अपील की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत केंद्र सरकार या उसका नियु अधिकारी किसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है।

जिसका पासपोर्ट सस्पेंड किया गया है, वह उस पासपोर्ट पर देश से बाहर नहीं जा सकता। लूथरा ब्रदर्स पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं। उनके मामले में पासपोर्ट अस्थायी रूप से अमान्य कर दिए गए हैं, जिससे वे अब थाइलैंड से बाहर नहीं जा सकते।

अब लूथरा ब्रदर्स को अपने पासपोर्ट एक्टिव कराने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं या शर्तों को पूरा करना होगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार का अगला कदम अब दोनों भाइयों का पासपोर्ट कैंसिल करना हो सकता है। इंटरपोल उनके खिलाफ पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...