पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर ने कॉल कर समाज सेवी से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। गैंगस्टर ने कॉल कर कहा कि तूने फॉर्च्यूनर गाड़ी बुक कराई है। अगर रुपए नहीं दिए तो रात के अंधेरे में हमारे बंदे आएंगे।
समाज सेवी ने इस बारे में अमृतसर पुलिस को शिकायत सौंपी है। जिसमें कहा कि किसी अज्ञात नंबर से कॉल कर यह धमकी दी जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत लेकर साइबर सैल के जरिए कॉल करने वाले की जांच शुरू कर दी है।
यह धमकी अमृतसर के गांव बोपाराय खुर्द लोपोके के निवासी और वाल्मीकि समाज सेवा सोसाइटी के चेयरमैन रविंदर सिंह को मिली है। अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।


