Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब में गैंगवार, दिन-दिहाड़े चली गोलियां, एक युवक की मौ’त

Date:

 

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में आज दिन दिहाड़े फिल्मी अंदाज में गोलियां चली और इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं जिसमें कुछ नकाबपोश और कई बिना मुंह ढके युवक खुलेआम मखू गेट के पास गोलियां चला रहे हैं और किसी के हाथ में एक और किसी के हाथ में दो पिस्टल थे। कुछ लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं।

जानकारी क अनुसार मखू गेट एरिया में एक टैटू शॉप के पास यह गोलियां चली हैं । इस घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया के ग्रुपों पर खूब वायरल हो रही हैं और दिन दिहाड़े फिरोजपुर शहर में हुई इस घटना को देख कर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है ।

सीसीटीवी फुटेज मे एक सफेद रंग की कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर की बरतो की जा रही दिखाई दे रही है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस वहां पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा कार्यवाही करते इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलियां चलाने वाले और मरने वाला युवक कौन है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...