Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार: IG समेत 23 अधिकारी सस्पेंड

Date:

 

इस्लामाबाद–पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की खबर आ रही है। दरअसल, उनपर कैदियों को भागने में मदद करने का आरोप लगा है।

पाकिस्तानी वेबसाइट ARY न्यूज के मुताबिक सिंध सरकार ने तुंरत उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है। पाकिस्तानी जेल मंत्री अली हसन जरदारी खुद इस मामले को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 126 कैदी वापस लौट आए हैं, जबकि 90 कैदी अब भी फरार हैं।

शुरुआती जांच में पता चला कि जेल के अंदर ही कुछ अधिकारी कैदियों की मदद कर रहे थे। राशिद चिंगारी का नाम पहले सस्पेंड किए गए 23 जेल कर्मचारियों की सूची में नहीं था, लेकिन बाद की जांच में उनका नाम सामने आया है।

जेल मंत्री ने इसमें शामिल पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा- इसमें शामिल अधिकारियों का पद कुछ भी हो कार्रवाई पर इससे फर्क नही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...