केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में जाति, भाषा और दूसरी बातों के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, जो चिंता की बात है।
गडकरी मंगलवार को दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा,
आज पिछड़ापन एक राजनीतिक स्वार्थ बनता जा रहा है। हर कोई कह रहा है कि मैं पिछड़ा हूं। जाति और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। देश तभी प्रगति करेगा और मजबूत बनेगा, जब लोग एकजुट रहेंगे। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को कभी जातिवादी तो कभी सांप्रदायिक कहकर निशाना बनाया गया, लेकिन सच यह है कि संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती और न ही वहां भेदभाव या छुआछूत की कोई जगह है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लोगों से अपील की कि वे जाति-भाषा के नाम पर होने वाली राजनीति से दूर रहें और देश की एकता व विकास के लिए मिलकर काम करें।


