लुधियाना–पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज भी राज्यपाल के अभिभाषण व बजट पर चर्चा जारी रहेगी। बजट सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष व विपक्ष में तनातनी चलती रही। चौथे दिन यानि आज भी सरकार व विपक्ष में हंगामा होने के आसार हैं।
विधानसभा की कार्रवाई 10 बजे से शुरू होगी और पूरे दिन चलेगी। सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा लेकिन जैसे ही मुख्यमत्री का भाषण शुरु हुआ तो विपक्ष ने वाॅकआउट कर दिया।
विपक्ष के सदन से वाॅकआउट करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रसे व अकाली दल को जमकर लताड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के चार साल का लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी सरकार ने महत्वपूर्ण काम किए और उसका रिजल्ट अब दिखने लगा है।


