Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अमृतसर के होटल में आपत्तिजनक स्थिति में मिली 4 युवतियां

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर के श्री दरबार साहिब के पास कहिआ वाला बाजार में स्थित बी.आर. होटल में बीती रात पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और होटल के मैनेजर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि इस होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब साढ़े 10 अचानक रेड की, जिसके बाद वहां से आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद चार युवतियों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दरबार साहिब के पास कहिआ वाला बाजार में स्थित बी.आर. होटल में संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं और वहां गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं।

इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर होटल पर छापा मारा गया। पुलिस को मौके से कई तो अहम सबूत भी मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि चारों युवतियों और होटल मैनेजर को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अब होटल के मालिक और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related