Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

बलवंत सिंह राजोआना दांतों की जांच के लिए पहुंचा अस्पताल , भारी पुलिस बल तैनात

Date:

पटियाला–पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा ने मीडिया से बातचीत में बलवंत सिंह ने कहा- 19 साल पहले फांसी की सजा हुई थी। 14 साल से ये केंद्र सरकार के पास पेंडिंग है। अब श्री अकाल तख्त साहिब को फैसला लेना है। कौम के सम्मान को आगे रख फैसला लिया जाए। बलवंत शुक्रवार को पटियाला के डेंटल मेडिकल कॉलेज में दांतों की रेगुलर जांच के लिए पहुंचा था।

वहीं मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मर्सी पिटीशन फाइल कर रखी है। ये पिछले 13 साल से राष्ट्रपति के पास पेंडिंग है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में राजोआणा की फांसी को उम्रकैद में बदलने के भी तर्क दिए गए हैं। कोर्ट ने सुनवाई को दौरान कहा था कि अगर केंद्र सरकार मर्सी पिटिशन पर फैसला करने में विफल रहता है तो कोर्ट ही अंतिम फैसला सुनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related