Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही:8 घायल, कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका

Date:

नई दिल्ली—दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। पुलिस ने बताया कि अब तक सात लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। है। अभी भी तीन-चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक इमारत गिर गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कई अन्य एजेंसियां भी राहत कार्य में जुटी हैं।
जब बिल्डिंग गिरी उस समय स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। इन्हीं लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुँचने से पहले ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से तीन लोगों को निकाला गया।
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के एडिशनल DCP संदीप लांबा ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। पुलिस, NDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में बहुत मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related