Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

हजारीबाग में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत

Date:

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक ही परिवार की चार बच्चियां घर के पास स्थित तालाब में डूब गईं। बताया गया कि छठ महापर्व संपन्न होने के बाद सभी बच्चियां घर के पास तालाब में खेलने गई थीं। खेलते-खेलते एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन बच्चियां भी पानी में उतर गईं और चारों की डूबने से मौत हो गई।

गांव में मचा कोहराम, परिजन बेसुध

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर जब लोग तालाब की ओर दौड़े, तब तक सभी चारों बच्चियां पानी में डूब चुकी थीं। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चियों की पहचान रिंकी कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में की गई है। ये सभी आपस में बहनें थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार हर साल छठ पर्व बड़े उत्साह से मनाता था, लेकिन इस बार खुशियां मातम में बदल गईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related