Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री ठंडल ने छोड़ा अकाली दल:​​​​​​​चब्बेवाल से भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Date:

 

होशियारपुर–पंजाब के होशियारपुर से विधायक एवं मंत्री रहे सोहन सिंह ठंडल को भाजपा ने चब्बेवाल से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गुरुवार सुबह ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद दोपहर होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सोहन सिंह ठंडल ने भाजपा जॉइन कर ली थी।

बाद दोपहर भाजपा ने प्रेसनोट जारी कर सोहन सिंह ठंडल को चब्बेवाल से अपना उम्मीदवार ऐलान कर दिया। वहीं ठंडल ने दोपहर भाजपा में शामिल होकर पंजाब में पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। भाजपा, जो पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, ठंडल जैसे वरिष्ठ नेता के शामिल होने से अपने चुनावी समीकरण को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।ठंडल का भाजपा में शामिल होना आगामी चुनावों में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, क्योंकि वह जमीनी स्तर पर अच्छी पकड़ रखते हैं और राजनीतिक अनुभव में भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related