Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

नर्स की हत्या में पूर्व पुलिसकर्मी को उम्रकैद:मोहाली अदालत का फैसला, लिव इन में रहा; शादी के दबाव पर किया मर्डर

Date:

चंडीगढ़ —पंजाब के मोहाली में 3 साल पहले पंचकूला के एक निजी अस्पताल की नर्स नसीब कौर की हत्या हुई थी। इस मामले में मोहाली जिला अदालत ने नर्स के प्रेमी पूर्व पुलिसकर्मी रशपाल सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को आईपीसी की धारा 302 के तहत उम्रकैद और 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वहीं सबूत नष्ट करने के लिए आईपीसी की धारा 201 के तहत 3 साल की कठोर कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि दोषी आपराधिक किस्म का रहा है। जबकि एक बार बहादुरी दिखाकर प्रमोशन हासिल कर गया था। लेकिन हत्या का केस दर्ज होने के बाद वह बहाल नहीं हो पाया था।

पहले दोनों ने ड्रिंक की, फिर हत्या

यह मामला 13 नवंबर 2022 का है, जब सोहाना गांव के तालाब के पास नसीब कौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामला पुलिस के लिए पहेली बना था। हत्या के 11 दिन बाद पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 67 से रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि हत्या की रात वह नसीब कौर के साथ शराब पी रहा था।

नसीब ज्यादा शराब पीने के बाद बेहोश हो गई थी। इस दौरान शादी का दबाव डालने पर उसने गुस्से में उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को स्कूटी से ले जाकर तालाब के पास फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह शव ले जाते हुए कैद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि रशपाल और नसीब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related