Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

हिमाचल में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर, हरियाणा में बारिश:

Date:

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इधर, पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से एक्टिव हो सकता है। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई।

मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related