Sunday, August 16, 2026
Sunday, August 16, 2026

वायु सेना चीफ बोले, आप्रेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच जेट गिरे थे

Date:

न्यूज डेस्क (9 अगस्त) – इंडियन एयर फोर्स चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। हमने उनके पांच लड़ाकू विमान मार गिराए थे। बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एयर चीफ एपी सिंह ने यह खुलासा किया है।

एपी सिंह ने कहा, हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया है। S-400 सिस्टम जिसे हमने हाल ही में खरीदा था, एक गेम-चेंजर रही है। पाकिस्तान के पास लंबी दूरी के ग्लाइड बम थे लेकिन वे उनमें से किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए क्योंकि वे एयर डिफेंस को भेद नहीं सके।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आगे कहा पाकिस्तान के बहावलपुर में हमले के पहले और बाद की तस्वीरें सबके सामने हैं। वहां कुछ नहीं बचा था। ये तस्वीरें न सिर्फ सैटेलाइट से ली गईं। बल्कि लोकल मीडिया ने भी तबाह हुई बिल्डिंग की अंदर की तस्वीरें दिखाईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related