Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मोहाली में फायरिंग, एक युवक की मौत:दूसरा व्यक्ति घायल

Date:

 

मोहाली-मोहाली के ढकोली के किशनपुरा इलाके में देर रात हुई गोलीबारी में 24 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। इस घटना में 42 वर्षीय भरत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात होटल स्वेन-2 के पास हुई।

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना सड़क पर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मामूली कहासुनी जल्द ही बढ़ गई, जिसके बाद ढकोली की राधे होम्स सोसाइटी निवासी कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर अपने साथियों को बुला लिया और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

 

गोली लगने से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भरत भूषण को भी गोलियां लगीं और उन्हें गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related