Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

मोहाली में आइलेट्स कोचिंग सेंटर पर फायरिंग:दो नकाबपोश लुटेरों ने चलाई गोलियां

Date:

 

मोहाली–मोहाली के डेराबस्सी में एक इमिग्रेशन और आइलेट्स कोचिंग सेंटर में फायरिंग का मामला सामने आया है। करीब पांच राउंड फायरिंग हुई है। दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने यह फायरिंग की है। आरोपियों ने पहले कंपनी के मालिक से पत्र देकर करीब एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

घटना के बाद एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे है। सारी घटना की पड़ताल की जा रही है। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि आज दो युवक उनके कोचिंग सेंटर पर आए थे। जिन्होंने मुंह कवर किया हुआ था। रिसेप्शन पर जो मैडम बैठी थी। उन्हें आरोपियों ने एक पत्र सौंपा था। साथ ही कहा कि यह पत्र अपने सर को दे देना। उन्होंने बताया जब उनकी तरफ पत्र खोला गया तो उसके एक खोखा रंगदारी मांगी गई थी।

वहीं, उसमें खेड़ी गुर्जरा गैंगस्टर तिहाड़ जेल लिखा हुआ है। साथ कहा है कि मेरे बारे में फेसबुक और सोशल मीडिया में सारी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही कहा है कि इस बारे में किसी को कुछ भी मत बताना, वरना वह अगला कदम उठाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...