Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना में कोल्ड-स्टोर मैनेजर के घर गोलीबारी:

Date:

पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लुधियाना के कुमकलां थाने के अधीन आने वाले गांव लक्खोवाल-गद्दोवाल में एक कोल्ड स्टोर के मैनेजर के घर पर नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली उसके बेटे को लगी और वह घायल हो गया।

सतवंत सिंह एक कोल्ड स्टोर में मैनेजर हैं। सतवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मुख्य द्वार पर 10 से अधिक फायर किए और एक गोली घर में घूम रहे उनके बेटे जोबनप्रीत सिंह को लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग स्टोर मालिक ने बताया कि रात को 8 बजे एक कार सवार व्यक्ति आया, जिसने पहले सतवंत सिंह के घर के बाहर खड़े होकर उनके साथ गाली-गलौच की और फिर हाथ में पकड़े पिस्तौल से घर के दरवाजे की ओर 10 से अधिक फायर किए। जोबनप्रीत सिंह घर में टहल रहा था और गोली का एक छर्रा उसके पैर में लगा, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।

जोबनप्रीत सिंह को इलाज के लिए कूमकलां अस्पताल ले जाया गया, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। गोलीबारी की सूचना मिलने पर साहनेवाल के एसीपी इंद्रजीत सिंह, थाना प्रमुख करमजीत सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बरामद किए गोलियों के खोल पुलिस ने सतवंत सिंह के घर के बाहर चलाई गई गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए और उनके दरवाजे पर गोलियों के निशान साफ ​​दिखाई दे रहे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि गोली चलाने वाले के बारे में कोई सुराग मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related