Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

सोनीपत में 2 फैक्ट्रियों में लगी आग:एक जलकर राख, फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल

Date:

 

सोनीपत–सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई। जहां दो फैक्ट्रियों में आग लग गई है। पहली फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई है, जबकि दूसरी फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बड़ी थाना पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा किसी मजदूर द्वारा कूड़े में आग लगाने के कारण हुआ। आग तेजी से फैलती हुई पास की केमिकल और प्लास्टिक फैक्ट्री तक पहुंच गई।फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि आग लगने के बाद गन्नौर समेत कई जगहों पर फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन किसी ने समय पर रिस्पांस नहीं दिया। उनका कहना है कि अगर समय रहते दमकल विभाग हरकत में आ जाता तो कम से कम एक फैक्ट्री को बचाया जा सकता था।

घटना रामनगर रोड पर स्थित दो फैक्ट्रियों में हुई। एक फैक्ट्री ड्रम बनाने का काम करती थी, जबकि दूसरी फैक्ट्री ड्रम पर प्रिंटिंग करने का कार्य करती थी। सुबह करीब 6:30 बजे ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, और कुछ ही घंटों में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने पास की प्रिंटिंग फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...