Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

रिश्वतखोरी के मामले में Clerk रंगे हाथों गिरफ्तार, विधवा महिला से मांगी रिश्वत

Date:

 

 

पंजाब :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात क्लर्क सुरेश कुमार को एक गरीब विधवा से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मलोट शहर की रहने वाली एक विधवा महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के तहत उसका घर बनाने के लिए मंजूर की गई राशि को दिलाने के बदले उक्त क्लर्क ने 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन दबाव डालने के बाद वह यह राशि किस्तों में लेने के लिए सहमत हो गया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...