Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

गुरमीत सिंह चौहान को फिरोजपुर SSP पद से हटाया:फिर AGTF का AIG लगाया

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने एक आईपीएस समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। दो दिन पहले फिरोजपुर के एसएसपी बनाए गए गुरमीत सिंह चौहान को हटाकर दोबारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का एआईजी नियुक्त किया गया है।

जबकि फिरोजपुर के एसएसपी की कमान पीपीएस अधिकारी भूपिंदर सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल वे जोनल एआईजी सीआईडी ​​और तीसरी आईआरबी बटालियन लुधियाना के कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।

उन्हें एसएसपी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पीपीएस अधिकारी मनजीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे फिलहाल पीबीआई कपूरथला में एसपी के पद पर कार्यरत थे।

गुरमीत सिंह चौहान को फिर से एजीटीएफ में एआईजी नियुक्त करने के पीछे मुख्य कारण यह है कि वे लंबे समय से एजीटीएफ में काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली टीमों ने कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इसके अलावा नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत प्रत्यर्पित करने वाली टीम भी उनके नेतृत्व में काम कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...